
रायपुर। 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस के सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश किया। विधानसभा चुनाव में किए गए अपने वादों को लेकर सभी की निगाहें इस बजट पर टिकी थीं। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के इस बजट में किसे क्या मिला...
- सरकार किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी करेगी।
- 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा होगा।
- प्रत्येक राशन कार्ड पर 35 किलो चावल दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अनुदान राशि 25 हजार रुपए की गई।
- दिव्यागों को विवाह के लिए दी जाएगी एक लाख रुपए की राशि।
- मध्यान भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय 1500 रुपए किया गया।
- एसटी-एससी और पिछड़ा वर्ग के लिए छात्रवृत्ति एक हजार रुपए की गई। इसके साथ इन्हें भोजन के लिए 700 रुपए दिए जाएंगे।
- तेंदुपत्ता संग्रहण करने वालों को अब मिलेंगे 4 हजार रुपए।
- एनडीआरएफ जवानों को 50 फीसदी भत्ता दिया जाएगा।
- गोबर गैस प्लांट के लिए हर गांव में 10 युवा को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- पुलिस को रिस्पांस भत्ता मिलेगा।
पाठको की राय